लाडपुरा: कोटा में युवाओं ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और नरेश मीणा की रिहाई की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट के बाहर किया प्रदर्शन
Ladpura, Kota | Aug 1, 2025 कोटा में आज पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष मनीष मीणा के नेतृत्व में भारी संख्या में लोगों ने जिला कलेक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य झालावाड़ जिले के पीपलोदी गांव में स्कूल की जर्जर दीवार गिरने से हुई मासूम बच्चों की मौत पर सरकार की लापरवाही को लेकर विरोध जताना था। इस दौरान मनीष मीणा ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर से इस्तीफे की मांग करते हुए