हुसैनाबाद: स्कूल बस की टक्कर से हड़कंप, बाइक सवार दो युवक घायल, एक की हालत नाज़ुक
हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के अखौरी खाप गांव के समीप एक तेज रफ्तार स्कूल बस और बाइक की जोरदार टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। शुक्रवार दोपहर हूवे इस हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मिली जानकारी के अनुसार, समता स्कूल की बस ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। घायलों में बिहार के बरई खाप निवासी सुरेश राम की हालत चिंताजनक बताई