दुमका में होली को लेकर हर तरफ उत्साह और उमंग देख जा रहा है। गली मोहल्लों में होली के गीत बज रहे है। शहर के टीन बाजार चौक सहित विभिन्न चौक चौराहों पर होली का बाजार सज गया है जहां रंग बिरंगी पिचकारियां, रंग और अबीर-गुलाल बेचा जा रहा है। हर्बल गुलाल की मांग ज्यादा हो रही है। तरह - तरह के मुखौटे भी बाजार के रौनक बढ़ा रहे हैं।