अकबरपुर: चिलौली गांव के समीप कार और ऑटो रिक्शा में हुई जोरदार टक्कर, दो की मौत, चालक सहित पांच लोग गंभीर घायल
रुरा थाना क्षेत्र के चिलौली गांव के समीप तेज रफ्तार कार व ऑटो में जोरदार टक्कर हो गई।जिससे ऑटो रिक्शा में सवार सात लोग घायल हो गए।वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार हेतु सीएचसी रुरा भिजवाया।जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया और चालक सहित पांच लोगों के गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल अकबरपुर के लिए रेफर कर दिया।