बरेली: होली मिलन में बवाल: दबंगों की फायरिंग में एक युवक घायल, तीन को किया गया हिरासत में
बरेली के कैंट थाना क्षेत्र में होली मिलन के दौरान विवाद हिंसक हो गया। ग्राम प्रधान के घर पहुंचे दबंगों ने फायरिंग कर दी, जिसमें सौरभ सिंह के हाथ में गोली लगी। ग्रामीणों ने एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।