पूर्वी चम्पारण मोतिहारी जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल एवं पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात की संयुक्त अध्यक्षता में त्वरित विचारण से संबंधित मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में न्यायालय में लंबित त्वरित विचारण योग्य मामलों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई तथा सम्बंधित अधिकारियों को सभी मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक निर्देश दिया गया