शाजापुर: बेकाबू कार ने तीन लोगों को टक्कर मारी, मक्सी में हादसे के बाद ड्राइवर फरार, पुलिस सीसीटीवी से जांच कर रही है
शाजापुर के मक्सी नगर में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई। कार ने सड़क किनारे चल रहे तीन लोगों को टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना शुक्रवार सुबह 10 बजे की है। घायलों की पहचान कांताबाई पति मोतीलाल, लखन यादव पिता मोतीलाल यादव (निवासी राजगढ़) और आशिक पिता अब्दुल खान (निवासी नई आबादी मक्सी) के रूप में हुई है। हादसे के बाद कार चालक वाहन को