अररिया: अररिया में बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, जिला नियोजनालय द्वारा आयोजित किया जाएगा दो दिवसीय जॉब कैम्प
Araria, Araria | Apr 24, 2026 जिला नियोजनालय, अररिया बेरोजगार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 27 अप्रैल दिन सोमवार और 28 अप्रैल दिन मंगलवार को संयुक्त श्रम भवन, अररिया के कार्यालय परिसर में दो दिवसीय जॉब कैम्प का आयोजन कर रहा है। दोनों दिनों में कैम्प सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा।