गिरिडीह: डुमरी के बासोकांडो में जमीनी विवाद में व्यक्ति की हत्या, पत्थर-डंडे से हमला; जांच में जुटी पुलिस।
डुमरी के बासोकांडो में एक व्यक्ति की निर्मम हत्या कर दी गई है।मंगलवार को 3 बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया। प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण जमीनी विवाद बताया जा रहा है। बताया जाता है कि मृतक बासुदेव मंडल अपने ट्रैक्टर के ड्राइवर को लाने के लिए बासोकांडो आया हुआ था तभी एक सुनसान जगह पर अज्ञात लोगों ने उस पर हमला किया।