विभूतिपुर: विभूतिपुर थाना क्षेत्र में रविवार की रात तीन मंदिरों और एक विद्यालय से की गई हजारों रुपए की चोरी
थाना क्षेत्र के अलग-अलग तीन मंदिरों और एक विद्यालय से अज्ञात चोरों ने रविवार की रात्रि हजारों रुपए मूल्य की समान चोरी कर ली। एक ओर जहां कल्याणपुर बाजार स्थित हनुमान मंदिर में रविवार की रात्रि अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना का अंजाम देकर फरार हो गया। चोरों ने मंदिर परिसर से साउंड सिस्टम का मिक्सर मशीन एवं मेमोरी चोरी कर लिया ।