विभूतिपुर: विभूतिपुर के कल्याणपुर दक्षिण पंचायत में टीवी मुक्त भारत अभियान के तहत विशेष जांच शिविर आयोजित
भारत सरकार के टीवी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विभूतिपुर अंतर्गत कल्याणपुर दक्षिण पंचायत में एक विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में मरीजों की जांच के लिए एक्स्ट्रा पोर्टेबल एक्स-रे मशीन का उपयोग किया गया। संभावित टीवी रोगियों की पहचान के लिए बलगम (स्पूटम) के नमूने भी एकत्रित किए गए।