नागौर जिले की खींवसर विधानसभा के विधायक रेवंतराम डांगा पर लगे आरोपों के मामले में बीजेपी अनुशासन समिति की बैठक सोमवार को हुई। बैठक के बाद बीजेपी अनुशासन समिति के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत ने सोमवार देर शाम करीब 6 बजे बताया कि डांगा मामले में फिर से नोटिस दिया जाएगा और जवाब मांगा जाएगा।