मुरलीगंज: जयरामपुर मध्य विद्यालय में कम्युनिटी किचन एनजीओ द्वारा स्कूल में दिये जा रहे एमडीएम में गड़बड़ी का आरोप
जयरामपुर मध्य विद्यालय में कम्युनिटी किचन एनजीओ द्वारा स्कूल में दिये जा रहे एमडीएम में गड़बड़ी का आरोप लगाया गया है. बताया गया कि नगर पंचायत के जयरामपुर मध्य विद्यालय में बुधवार को एनजीओ द्वारा पहुंचाई गई मध्याह्न भोजन से स्कूल के छात्र- छात्राएं वंचित रह गए. मध्याह्न भोजन स्कूल आते हीं दर्जनो की संख्या में पोषक क्षेत्र के महिला अभिभावक पहुंच गई.