मुरलीगंज: मुरलीगंज में चौकीदार के साथ अज्ञात बदमाश द्वारा किया गया मारपीट
मुरलीगंज नगर पंचायत क्षेत्र में ड्यूटी कर बाद घर लौटने के क्रम में चौकीदार के साथ मारपीट किया गया. जिसको लेकर चौकीदार द्वारा थाना में आवेदन दिया गया है. आवेदन में चौकिदार अमर कुमार ने बताया कि अपना ड्यूटी कर घर जा रहा था. रास्ते में मुरलीगंज वार्ड 14 स्थित रामदेव साई के दुकान के पास सड़क पर पीछे से चार चक्का गाड़ी पर बैठा अज्ञात बदमाश द्वारा मारपीट किया.