डलमऊ–सलोन मार्ग पर आदर्श स्कूल के पास गुरुवार शाम करीब 5 बजे उस समय अफरातफरी मच गई जब तेज रफ्तार ट्रक चला रहे चालक और राहगीरों के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज गति से आ रहे ट्रक को देखकर वहां मौजूद कुछ लोगों ने चालक से वाहन धीमे चलाने की बात कही, जिस पर ट्रक चालक और एक राहगीर के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते