जौनपुर: शम्भूगंज बाजार में बाइक हादसे में युवक की मौके पर हुई मौत
जौनपुर के बक्शा थाना क्षेत्र के शम्भूगंज बाजार में शनिवार की सुबह करीब 10 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक बाइक से कहीं जा रहा था, तभी अनियंत्रित होकर दुर्घटना का शिकार हो गया।