खरगोन। जनपद पंचायत गोगाँवा के ग्राम खेड़ी खुर्द की महिलाओं ने मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर पेयजल संकट और अवैध शराब बिक्री के खिलाफ जोरदार आवाज उठाई। महिलाओं ने ज्ञापन सौंपकर बताया कि अनुसूचित जाति बस्ती में नियमित जलापूर्ति नहीं हो रही, जबकि पंचायत पानी के नाम पर मासिक शुल्क वसूल रही है।