सायला: उपखण्ड सायला क्षेत्र के बाड़ी नदी में बजरी खनन करते चार ट्रैक्टर ट्रॉलियां की गईं बरामद, 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Sayla, Jalor | Feb 23, 2024 उपखंड सायला क्षेत्र के बाड़ी नदी में अवैध खनन करते चार ट्रैक्टर ट्रॉलियों को बरामद कर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। स्थानीय पुलिस ने यह कार्रवाई की है। बता दें कि ये आरोपी ट्रॉलियों में अवैध बजरी भर रहे थे। आरोपियों को सायला एवं कोरा सरहद से गिरफ्तार किया गया है।