सायला: उपखंड मुख्यालय सायला सहित आसपास के गांवों में विश्वकर्मा जयंती मनाई गई
Sayla, Jalor | Feb 22, 2024 उपखंड मुख्यालय सायला सहित आसपास के गांवों में विश्वकर्मा जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। भगवान विश्वकर्मा मंदिर में विश्वकर्मा पूजन करके लोगों ने भगवान के दर्शन किए। इस अवसर पर सुथार समाज के सैकड़ों लोग मौजूद रहे। इसके साथ ही महाप्रसादी का भी आयोजन किया गया।