टेहरोली: राजगिर में एक युवक ने घर के भीतर जादू टोना करने वालों की की शिकायत
उल्दन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम राजगिर में बीते दिनों कथित तांत्रिक क्रिया को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। गांव निवासी भारत सिंह ने आरोप लगाया है कि गांव के ही मुरलीधर अहिरवार और उनका पुत्र रोहित करीब 10 अज्ञात लोगों के साथ उनके घर पहुंचे और तांत्रिक क्रिया करने लगे। प्रार्थी के अनुसार उस समय वह घर पर मौजूद नहीं थे।