सीकर जिले के रामगढ़ शेखावाटी में 24 दिसंबर को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की प्रस्तावित आम सभा को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। गुरुवार को जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा ने रामगढ़ शेखावाटी पहुंचकर सभा स्थल का निरीक्षण किया। गुरुवार शाम 7:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान उनके साथ भाजपा के जिला अध्यक्ष मनोज बाटड़ सहित अधिकारी मौजूद रहे।