कैंपियरगंज: कैम्पियरगंज के मछलीगांव एचपी पेट्रोल पंप पर पांच दिन बाद पहुंचा तेल, पेट्रोल-डीजल के लिए उमड़ी भारी भीड़
गोरखपुर के कैम्पियरगंज क्षेत्र स्थित मछलीगांव के एचपी पेट्रोल पंप पर पांच दिन बाद पेट्रोल और डीजल पहुंचते ही भारी भीड़ उमड़ पड़ी। तेल भरवाने के लिए ट्रैक्टर, बोलेरो, जेसीबी, बाइक और गैलन लेकर पहुंचे लोगों की लंबी कतारें लग गईं। भीषण गर्मी और तेज धूप के बावजूद लोग घंटों अपनी बारी का इंतजार करते रहे। पेट्रोल पंप पर हालात ऐसे हो गए कि कतार लगातार बढ़ती चली गई।