हाथरस: मथुरा बरेली नेशनल हाईवे पर चलती कार में लगी भीषण आग, अफरा-तफरी मची, दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
जनपद हाथरस की हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के आगरा अलीगढ़ नेशनल हाईवे के गांव टुकसान के पास एक चलती हुई कार मे अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई। कार आग लगते ही मौके पर अफरा तफरी मच गई। समय रहते कार सवार लोगों ने बाहर निकल कर अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंच गई और दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में लगी आग पर काबू पाया।