सूरतगढ़: सरगम म्यूजिकल ग्रुप का अलविदा-2025, पुरानी धानमंडी में गीत-संगीत से सजी शाम, कराओके ट्रैक पर सिंगरों ने बांधा समां
सूरतगढ़ के सरगम म्यूजिकल ग्रुप ने रविवार को पुरानी धान मंडी मे अलविदा-2025 संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन किया। कराओके ट्रैक पर गीतों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथियों ने अपने संबोधन में वर्ष 2025 को अनुभव पूर्ण बताते हुए नए साल 2026 की शुभकामनाएं दी। शाम 7 बजे तक चले कार्यक्रम मे सूरतगढ़ अन्य जिलों से आये सिंगरों ने समां बांध दिया