छतरपुर नगर: झाड़ू लगाने के दौरान उड़े कचरे को लेकर विवाद, एक दर्जन लोगों ने लाठी-डंडों से किया हमला,माँ बेटे घायल अस्पताल मे भर्ती।
छतरपुर शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सरानी में मामूली विवाद के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में राजा रैकवार (26) पिता चंदू रैकवार एवं जोगन रैकवार (40) पति चंदू रैकवार घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।वही इस घटना की जानकारी आज 11 जून दोपहर करीब 12:00 बजे घायलो ने दी है।