सीतापुर: मानपुर इलाके में तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर कार को मारी जोरदार टक्कर, तीन लोग गंभीर रूप से घायल
जनपद के मानपुर थाना क्षेत्र के कटरा पुल के पास तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर एक कार को जोरदार टक्कर मार दी दुर्घटना में कार में सवार तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। दुर्घटना के बाद सभी घायलों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था जहां से डॉक्टर ने गंभीर अवस्था के चलते घायलों को सीतापुर के जिला अस्पताल भेज दिया है।