पीरटांड: रातडीह गांव में हाथियों का उत्पात, फसलों और संपत्ति को नुकसान, पीड़ितों ने प्रशासन को दी जानकारी
पीरटांड़ थाना क्षेत्र के पालगंज पंचायत अंतर्गत रातडीह गांव में हाथियों ने एक बार फिर भारी उत्पात मचाया है।बुधवार को 8 बजे भुक्तभोगियों ने इसकी जानकारी दी।बताया गया कि चार हाथियों के झुंड ने गांव में घुसकर दो घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया, वहीं घरों में रखा अनाज और खेतों में लगी आलू की फसल को भी पूरी तरह बर्बाद कर दिया।