सरस्वती विहार: रोहिणी नॉर्थ पुलिस ने कार लुटेरे को किया गिरफ्तार दूसरे साथी की है तलाश,चचेरे भाई के साथ मिल वारदात को दिया था अंजाम
रोहिणी जिला के डीसीपी डॉक्टर गुरु इकबाल सिंह सिद्धू ने 3 जून को मीडिया को बताया कि कार लूटने के आरोप में रोहिणी नॉर्थ पुलिस ने मंगोलपुरी निवासी सुजल को गिरफ्तार किया है उसके पास से लूटी गई कार और वारदात में इस्तेमाल कार भी बरामद कर लिया गया है फिलहाल पुलिस उसके फरार चचेरे भाई साहिल की तलाश में जुटी हुई है