सरस्वती विहार: डबल मर्डर मामले में फरार वांटेड दिल्ली से हुआ गिरफ्तार
डबल मर्डर के मामले में फरार चल रहे वांटेड को क्राइम ब्रांच की टीम ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी पहचान दिलशाद के रूप में हुई है। यह जनता कॉलोनी दिल्ली का रहने वाला है। इसे 18 साल पुराने मामले में आजीवन कारावास की सजा कोर्ट के द्वारा मिल चुकी थी।