बाल विवाह रोकने व बालविवाह मुक्त भारत बनाने के उद्देश्य से क्षेत्र के ग्राम कुल्ताज पुर, रमना फॉर्म, शिवाला मंदिर बाजार, नबीनगर चौराहा, जंगली नाथ मंदिर, केसरी गंज, कोतवाली, विकासखंड कार्यालय, नगर पालिका कार्यालय पर पेस संस्था के कार्यकर्ताओं ने लोगों को बाल विवाह के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए उपयुक्त आयु में ही विवाह करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया।