हुसैनाबाद: हरिजन स्कूल के पास बिजली संकट गहराया, विभाग ने शुरू की मरम्मत की जगह बदलाव की कार्रवाई
हुसैनाबाद: नगर पंचायत क्षेत्र के हरिजन स्कूल के समीप लगा ट्रांसफार्मर खराब होने से आसपास के इलाके में पिछले दो दिनों से बिजली आपूर्ति ठप रही। बिजली बाधित होने से पेयजल संकट, बच्चों की पढ़ाई, घरेलू कामकाज और छोटे कारोबार प्रभावित हो गए। सोमवार दोपहर स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रांसफार्मर में पिछले एक सप्ताह से तकनीकी खराबी बनी हुई थी। बीच-बीच में बिजली आती-जा