छतरपुर के जवाहर रोड पर शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे एक कार और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रक ने कार को पीछे से टक्कर मार दी। कार में चार लोग सवार थे और कार एक युवती चला रही थी। हादसे में सभी कार सवार बाल-बाल बच गए। ट्रक चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।