बेगूसराय: खोरमपुर गंगा घाट में डूब रहे अज्ञात व्यक्ति की स्थानीय लोगों ने बचाई जान, सदर अस्पताल में भर्ती, स्थिति नाजुक
मटिहानी थाना क्षेत्र के खोरमपुर गंगा घाट में डूब रहे अज्ञात व्यक्ति को स्थानीय लोगों ने डूबने से बचा लिया है. नाजुक स्थिति में उसे सदर अस्पताल में भर्ती किया गया. जहां वे इलाजरत हैं. इस संबंध में बचाने वाले व्यक्ति ने बताया कि हम तीन दोस्तो के साथ खोरमपुर गंगा घाट पर स्नान कर रहे थे. इसी दौरान बचाने-बचाने की आबाज सुनाई दिया.