बेगूसराय: शांति नगर में सांप के काटने से 1 बच्चे की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
बेगूसराय में सर्पदंश के शिकार एक बच्चे की सदर अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही मौत हो गई. मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया. घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शांतिनगर मोहल्ले की है. मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना अन्तर्गत पंचायत सूजा भर्रां गांव के वार्ड संख्या 19 शांति नगर मोहल्ले निवासी पप्पू तांती के लगभग 5 वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार के रूप में हुई है.