बेगूसराय: परोरा गांव में बिजली की तार गिरने से युवा किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
बेगूसराय में एक बार फिर लापरवाह बिजली विभाग की सजा एक युवक किस को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी है जहां घर के निकट सड़क किनारे बैठे युवा किसान के शरीर पर बिजली प्रवाहित जर्जर तार गिरने से मौत हो गई. मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया है. घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के परोरा गांव की है. लगभग 40 वर्षीय मृतक बबलू सिंह है.