झाझा: एक घंटे की बारिश में झाझा नगर क्षेत्र के वार्ड संख्या 21 स्थित लाला टोली जलमग्न, घरों में घुसा नाले का गंदा पानी
Jhajha, Jamui | May 29, 2026 शुक्रवार को दोपहर 12 बजे करीब एक घंटे हुई बारिश के बाद वार्ड संख्या 21 स्थित लाला टोली में जलजमाव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई। नाले का गंदा पानी घरों में घुसने से लोगों को भारी परेशानी हुई। स्थानीय निवासी हर्ष अनमोल ने बताया कि नया नाला तो बनाया गया, लेकिन पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से नाला भर गया। कई घरों में घुटने तक पानी जमा हो गया। लोगों