बज्जू: बज्जू पुलिस ने अवैध शराब पर की कार्रवाई, 40 शराब के पव्वे बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार, मामला दर्ज
बज्जू पुलिस ने अवैध शराब को लेकर एक कार्रवाई की है। जिसमें एक आरोपी को शराब के 40 पव्वो के साथ गिरफ्तार किया है। बज्जू पुलिस थानाधिकारी जगदीश प्रसाद ने लॉयन एक्सप्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस गश्त के दौरान बांगड़सर रोड पर पहुंची तो वहां पर एक युवक प्लास्टिक का कट्टा लेकर दिखाई दिया तो पुलिस ने उससे उसका नाम पूछा तो उसने अपना नाम साहब राम बताया।