फारबिसगंज: कोलकाता से विराटनगर तक कार्गो ट्रेन का परिचालन शुरू हुआ
नेपाल के विराटनगर तक कार्गो ट्रेन का परिचालन शुरू हो गया।अब कोलकाता से सीधे विराटनगर तक मालगाड़ी ट्रेन परिचालन होगा। समाजसेवी व भाजपा नेता आर्दश गोयल ने नेपाल के विराटनगर तक पैसेंजर ट्रेन परिचालन की मांग तेज कर दी है। शुक्रवार को एक बजे उन्होंने बताया मालगाड़ी के साथ साथ अगर पैसेंजर ट्रेन का भी परिचालन शुरू होता है तो दोनों देश के लोगों को काफी लाभ मिलेगा।