रायबरेली: गुरु नानक नगर मोहल्ले में देर रात बिजली के खंभे में अचानक लगी आग, हादसे में नहीं हुई जनहानि
Raebareli, Raebareli | Jun 8, 2026
8जून2026समय7:20पर शहर के गुरु नानक नगर मोहल्ले में देर रात बिजली के खंभे में अचानक आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए तत्काल प्रयास कर आग पर काबू पा लिया। घटना की सूचना बिजली विभाग को दी गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।