बहराइच: गायघाट पुल के पास दो बाइकों की भीषण टक्कर, दो युवकों की मौत, एक घायल
बहराइच के मोतीपुर थाने के नानपारा लखीमपुर हाईवे के गायघाट पुल के पास दो बाइकों में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में खैरीघाट थाने के पिपरिया निवासी महेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे सवार रवि गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरी बाइक पर सवार गायघाट निवासी हिमांशु सोनी की मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा।