हिलसा: जुनियार पंचायत के विद्यालयों में नशा मुक्ति अभियान का आयोजन, विद्यार्थियों को दिलाई गई शपथ
Hilsa, Nalanda | Jun 28, 2026 हिलसा (नालंदा): प्रखंड क्षेत्र की जुनियार पंचायत अंतर्गत स्थित मध्य विद्यालय जुनियार एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय जुनियार में शनिवार को नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों के बीच भाषण प्रतियोगिता, स्लोगन (नारा) लेखन, नशा मुक्ति से संबंधित गीत एवं कविता प्रस्तुत की गई.