घोड़ाडोंगरी: भाजपा पार्षद पति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर महिला कांग्रेस ने पाथाखेड़ा पुलिस चौकी में दिया आवेदन
शनिवार को महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सारणी नगरपालिका के वार्ड क्रमांक 27 के भाजपा पार्षद पति सुनील पाटिल के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर पाथाखेड़ा पुलिस चौकी पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। महिला कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सुनील पाटिल द्वारा किए गए कथित व्यवहार एवं गतिविधियों से क्षेत्र की महिलाओं और आम नागरिकों में आक्रोश व्याप्त है, जिसके चलते संगठन