देवरी थाना अंतर्गत ग्राम बेलडाना के लोगों ने देवरी थाना प्रभारी को पंचायत में पूर्णतया शराब बंद को लेकर सोमवार की दोपहर 12 बजे ज्ञापन सौंपा है। ग्राम बेलडाना के ग्रामीणों ने बताया कि मरई माता मंदिर के प्रांगण में शराब के लिए समस्त ग्राम वासियों ने एक बैठक आयोजित की जिसमें निर्णय लिया गया कि ग्राम पंचायत बेलडाना में जो भी व्यक्ति शराब बेचेगा एवं शराब पियेगा