आगामी 26 जून को चक्रधरपुर में मुहर्रम मनाया जायेगा। जिसे देखते हुये गुरुवार को अनुमंडल प्रशासन द्वारा चक्रधरपुर में फ्लैग मार्च निकाला गया। पोड़ाहाट एसडीपीओ सैयद अहमद के अगुआई में चक्रधरपुर थाना से फ्लैगमार्च निकाला गया। जो एसबीआई चौक, भगत सिंह चौक होते हुये पवन चौक पहुंची।