देहरादून: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए लगाए गए साउंड बैरियर, यह सुविधा सुरक्षा के लिए है
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर वन्यजीवों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए खास इंतज़ाम किए गए हैं। एक्सप्रेस-वे का बड़ा हिस्सा जंगल क्षेत्र से होकर गुजरता है, ऐसे में वाहनों के शोर और रोशनी से वन्यजीवों को होने वाली परेशानी को रोकने के लिए साउंड बैरियर लगाए गए हैं। ये बैरियर सड़क के दोनों ओर आवाज़ और रोशनी को नियंत्रित करेंगे.