गढ़वा: मंडल डैम पुनर्वास कार्यों को मिलेगी गति ,पुनर्वास स्थल पर विकास हेतु प्रस्ताव एवं डीपीआर की उपायुक्त ने की समीक्षा
Garhwa, Garhwa | Jul 9, 2026 उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय वेश्म में शहीद नीलांबर-पीतांबर उत्तर कोयल परियोजना (मंडल डैम) के तहत प्रस्तावित पुनर्वास कार्यों से संबंधित प्रस्ताव एवं विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंडल डैम परियोजना से विस्थापित होने वाले परिवारों के लिए प्रस्ता