विदिशा नगर: कार्तिकेय सिंह चौहान के जन्मदिन पर गरीबों में बांटा राशन, दी लंबी उम्र की शुभकामनाएं
केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पुत्र कार्तिकेय सिंह चौहान के जन्मदिन के अवसर पर विदिशा में सेवा कार्य का आयोजन शनिवार शाम 5 बजे किया गया। इस मौके पर विदिशा विधायक मुकेश टंडन के पुत्र गौरव टंडन ने गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के बीच राशन सामग्री का वितरण किया।कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।