रायबरेली: रायबरेली पुलिस की प्रभावी पैरवी से न्यायालय ने तीन अभियुक्तों को 5 वर्ष की सजा व ₹18000 के अर्थदंड की सुनाई सजा
19 मार्च बुधवार शाम 7:00 बजे मीडिया सेल से पीडीएफ के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई है। थाना सलोंन में विगत 2014 में एक मुकदमे में शामिल तीन अभियुक्तों को रायबरेली पुलिस की प्रभावी पैरवी के चलते, माननीय न्यायालय के द्वारा 5 वर्ष की कठोर कारावास एवं 18000 रुपए का अर्थ दंड की सजा सुनाई है। मुकदमे शामिल तीनों अभियुक्त दोष सिद्ध पाए जाने पर सजा सुनाई गई है।