रायबरेली: पासापुर के जमीनी विवाद मामले में पीड़ित पक्ष ने भाजपा नेता और अधिकारियों की मिलीभगत का लगाया आरोप, जारी किया बयान
19 मार्च बुधवार शाम 4:00 बजे जमीनी विवाद का बढ़ता हुआ रूप देखने को मिल रहा है। जहां पीड़ित पक्ष से विकास यादव ने भाजपा नेता तथा अधिकारियों की मिली भगत का आरोप लगाया है। 2021 मे बैनामा कराई गई जमीन पर, 2023 मे विपक्षी भाजपा नेता ने जबरन कब्जा करने का प्रयास किया। जिस पर कोर्ट का आदेश भी मेरे पक्ष में आया। परंतु भाजपा नेता की दबंगई के चलते मामला अभी नही सुलझा।