बदायूं: बदायूं के चंदऊ गांव में घर में फर्श का सुराख बंद करते समय महिला को सांप ने काटा, जिससे हुई मौत
Budaun, Budaun | Jun 20, 2026 बदायूं के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के चंदऊ गांव की रहने वाली 58 वर्षीय शकुंतला पत्नी मिश्री सिंह अपने घर के कमरे में फर्श के सुराख बंद कर रही थी, तभी सुराख में छिपे सांप ने उन्हें काट लिया। शंकुंतला की हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे जहां इलाज के दौरान शकुंतला की मौत हो गई। पुलिस ने शकुंतला के शव को कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम कराया है